{"_id":"6a08bc4ba6a1f2274f0bd034","slug":"youth-dies-due-to-consumption-of-toxic-substance-uproar-kasganj-news-c-175-1-agr1054-147757-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, हंगामा
Sun, 17 May 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 17 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के गांव जाटऊ के रहने वाले युवक की शनिवार को विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। वह पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गांव धुरी सहावर गया था। पिता ने ससुरालीजन पर जहर देने का आरोप लगाया है। युवक की मौत के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर जिला अस्पताल पर हंगामा किया। अमांपुर के गांव जाटऊ निवासी अभिषेक (30) पुत्र राजवीर की शनिवार की दोपहर विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हाे गई। पिता राजवीर ने बताया कि वह सुबह 9 बजे पत्नी नीतू को बुलाने के लिए ससुराल गया था। आरोप है कि दोपहर 2:30 बजे फोन कर उन्हें बताया कि उसके ससुरालीजन ने उसे जहर दे दिया है। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद वह परिजन के साथ कार में सवार होकर उसकी ससुराल पहुंचे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि उसके ससुरालीजन जिला अस्पताल ले गए है। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद राजवीर सिंह व मृतक युवक के ससुरालीजन के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत के मामले में पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन