फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Youth dies after drowning in the Ganges.

Kasganj News: गंगा में डूबने से युवक की मौत

Mon, 04 May 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 04 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after drowning in the Ganges.
फोटो15मृतक सत्यवीर का फाइल फ़ोटो।
पटियाली। कादरगंज गंगा घाट पर शनिवार शाम को मछली पकड़ने और नहाने के दौरान चार दोस्त गहरे पानी में डूब गए। इनमें से तीन युवकों को बचा लिया गया, जबकि चौथे का शव रविवार सुबह तलाश कर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बदायूं जिले के थाना सिविल लाइंस में गांव बढ़ेड़ी निवासी सत्यवीर (18) पुत्र श्रीकृष्ण शनिवार शाम को दोस्तों अभयराज, अमन और रणवीर के साथ कादरगंज गंगा घाट पर नहाने और मछली पकड़ने आया था। नदी में नहाते समय अचानक चारों युवक गहरे पानी की चपेट में आकर डूबने लगे।
विज्ञापन

उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। स्टीमर की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सत्यवीर गहरे पानी में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बचाव कार्य के दौरान स्टीमर के पंखे में कुछ फंस गया था। इस वजह से चौथे युवक को समय रहते नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, गोताखोर और फ्लड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने युवक के नदी में डूबने की जानकारी उसके परिजन को दी। इस पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। युवक की तलाश के लिए रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रविवार की सुबह युवक का शव गंगा के दूसरे किनारे पर उतराता मिला। युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed