फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   youth counting breaths of his life on ventilator who tried to commit suicide in police custody in Kasganj

कासगंज में बवाल: वेंटिलेटर पर जिंदगी की सांसें गिन रहा दलित गौरव, पुलिस से था प्रताड़ित; हिरासत में कसा फंदा

Sat, 10 Feb 2024 10:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 10:30 PM IST
सार

कासगंज का दलित गौरव वेंटिलेटर पर जिंदगी की सांसें गिन रहा है। वह पुलिस से प्रताड़ित था। उसे अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया था। उसने हिरासत में ही फंदा कसकर सुसाइड की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
youth counting breaths of his life on ventilator who tried to commit suicide in police custody in Kasganj
कासगंज में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस हिरासत में आत्महत्या की कोशिश करने वाला दलित गौरव वेंटिलेटर पर जिंदगी की सांसें गिन रहा है। उसका मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। हालत नाजुक होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि शनिवार को उसकी स्थिति की आंशिक सुधार बताया गया है। लेकिन उसे वेंटिलेटर से नहीं हटाया गया है। 

विज्ञापन


ज्ञात हो कि गौरव ने अमांपुर थाना पुलिस से प्रताड़ित था। कई दिनों से उसे थाने में हिरासत में रखा गया था। इससे वह तनाव से गुजर रहा था। शुक्रवार की सुबह उसने थाने के महिला शौचालय में मफलर से फंदा लगाकर जंगले में लटक गया। समय रहते पुलिसवालों ने देख लिया तो उसे नीचे उतारा। इससे उसकी स्थिति गंभीर बनी गुई है। 

विज्ञापन

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर

उसे पहले अमांपुर चिकित्सालय ले जाया गया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सुधार न होने पर उसे एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे अलीगढ़ पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबर पाकर पहुंचे घरवाले

खबर मिली को परिवार के लोग भी पहुंच गए। बताया गया कि घटना के बाद से वह बेहोश था। लेकिन, शनिवार को उसने पलक झपकाई हैं। इससे पुलिस और परिजन ने राहत महसूस की। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार बताया है। युवक की चिकित्सा जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed