{"_id":"69bd977c40228f9e2f0bac94","slug":"youth-beaten-up-for-demanding-money-back-from-loan-fir-lodged-against-three-kasganj-news-c-175-1-agr1054-144983-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: उधारी के रुपये मांगने पर युवक की पिटाई, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: उधारी के रुपये मांगने पर युवक की पिटाई, तीन पर प्राथमिकी
Sat, 21 Mar 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के कस्बा बिलराम में उधारी के रुपये मांगने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोहल्ला पीरजादा निवासी सोहिल ने बताया कि वह 17 मार्च को दोपहर 12 बजे 1500 रुपये मांगने गया था। आरोपी रिजवान, फुरकान और कामरान ने रुपये मांगने पर उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने सोहिल की पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। उसकी चीखपुकार सुनकर लोग उसे बचाने दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ढोलना कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन