फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Young woman murdered and body found naked  in Kasganj

कासगंज में युवती की हत्या: ट्यूबवेल की छत पर मिली निर्वस्त्र लाश, दुष्कर्म की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 23 Sep 2026 12:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Wed, 23 Sep 2026 12:21 PM IST
सार

यूपी के कासगंज जिले में बुधवार को एक युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young woman murdered and body found naked  in Kasganj
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के अशोकनगर में लाइन पार स्थित खेत के ट्यूबवेल की छत पर बुधवार सुबह एक युवती का निर्वस्त्र शव मिला। युवती की गला रेतकर हत्या की गई। फिर शव को छत पर फेंका गया था। सूचना पर डीआईजी अलीगढ़ रेंज, एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जा रही है। शव का पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर इलाके में लाइन पार फतेह सिंह का खेत है। इसमें बने एक कमरे में ट्यूबवेल लगा है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे फतेह सिंह ट्यूबवेल पर गए तो उसकी छत पर युवती (18) का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


वे तुरंत घर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सदर आंचल चौहान और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी, एसपी ओपी सिंह और एएसपी सुशील कुमार घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे।

घर से सवा किमी दूर मिला शव
पुलिस के अनुसार, युवती की गला रेतकर हत्या की गई है लेकिन ट्यूबवेल की छत पर खून फैला नहीं मिला। युवती के शव को हत्या के बाद ठिकाने लगाने के लिए आबादी से दूर ट्यूबवेल की छत पर रखा गया था। मृतका इलाके की ही रहने वाली थी। उसका घर घटनास्थल से करीब सवा किलोमीटर दूर स्थित है। 


परिजन के अनुसार, वह मंगलवार देर रात घर से लापता हो गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजन से पूछताछ में घटना को लेकर कई अहम तथ्य पता चले हैं जिनकी पड़ताल की जा रही है।फिलहाल, मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य दृष्टिकोण पर पड़ताल कर रही है। दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मौत की असल वजह पता करने के लिए डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। परिजन की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। -ओपी सिंह, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed