{"_id":"69fe1fb3a78eaaf5940ea467","slug":"young-men-from-the-village-stole-cash-from-a-grocery-store-and-were-arrested-kasganj-news-c-175-1-kas1003-147382-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गांव के ही युवकों ने गल्ले की दुकान\nसे साफ कर दी नकदी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गांव के ही युवकों ने गल्ले की दुकान से साफ कर दी नकदी, गिरफ्तार
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में गढ़ी अड्डे के पास एक गल्ला व्यापारी की दुकान में दीवार काटकर गांव के ही तीन युवकों ने हजारों की नकदी साफ कर दी। व्यापारी ने लोगों की मदद से चोरी करने वाले तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेज दिया है।
गांव नगला कल्लू निवासी भूपेंद्र सिंह की गढ़ी अड्डे पर कब्रिस्तान के पास गल्ले की दुकान है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 6 मई की शाम करीब 7 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान के गल्ले में 15,000 रुपये रखे थे। 7 मई की सुबह करीब 8 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो उनके होश उड़ गए। दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई थी। गल्ले में रखे हुए रुपये गायब थे।
उन्होंने बताया कि वारदात से पहले शाम को आरोपी नितिन अपने दो साथियों शिवा और शिवम के साथ उनकी दुकान पर आया था। उन्होंने संदेह के आधार पर लोगों की मदद से तीनों को ढूंढ निकाला और सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने दीवार काटकर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11338 रुपये बरामद कर लिए हैं। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि दुकान की दीवार काटकर चोरी करने के तीन आरोपियों को आमजन के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से चोरी की रकम बरामद की गई है।