फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   young man dies hit by train on Kachla rail bridge in budaun

दर्दनाक: कछला रेल पुल पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, धड़ गंगा में गिरा, सिर पटरी में फंसा

Wed, 05 Oct 2022 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज / बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज / बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 06:15 PM IST
सार

बुधवार की सुबह कछला रेल पुल पर युवक घूम रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। धड़ पुल से गंगा में जा गिरा। 

विज्ञापन
young man dies hit by train on Kachla rail bridge in budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कासगंज जिले के सीमावर्ती कछला में रेलवे ब्रिज पर बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आए युवक का सिर और धड़ अलग-अलग हो गए। सिर पटरी में फंस गया, जबकि धड़ गंगा में गिर गया। बदायूं की कछला पुलिस ने गोताखोरों से धड़ की तलाश कराई, लेकिन शाम तक धड़ नहीं मिल पाया था। 

विज्ञापन


घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। गंगाघाट के दुकानदारों ने कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार को घटना की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे तो उन्हें रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर पटरी में फंसा हुआ मिला। खून के निशान एवं मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने घाट पर मौजूद लोगों से जानकारी की।

विज्ञापन

रेल पुल पर घूम रहा था युवक 

उन्होंने बताया कि कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के गुजरने से पहले पुल पर एक अज्ञात युवक घूम रहा था। जब पुलिस से ट्रेन गुजरी तो वह उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन गुजरते समय अचानक गंगा के पानी में युवक का धड़ गिरा तो तेज आवाज हुई। इस सूचना पर पुलिस ने गंगा में धड़ की तलाश कराई, लेकिन धड़ बरामद नहीं हो सका। गोताखोर काफी देर तक धड़ बरामद करने के प्रयासों में जुटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Agra Fire: अस्पताल में लगी भीषण आग, संचालक पिता समेत बेटा-बेटी की मौत, मरीजों को बचाया गया

चौकी इंचार्ज ने अज्ञात युवक के सिर को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया। युवक की शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल भी लिया गया है। जिससे युवक की शिनाख्त हो सके। मामले को लेकर कछला पर लोगों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं। देर शाम तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed