फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   You can travel directly from Kasganj to Delhi by train.

Kasganj News: कासगंज से सीधे दिल्ली कर सकेंगे ट्रेन की यात्रा

Sat, 10 Jan 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 10 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। ट्रेन से सीधे दिल्ली जाने का रास्ता साफ होने जा रहा है। सपा सांसद देवेश शाक्य ने बताया कि रेल मंत्रालय ने कासगंज रेलमार्ग को हाथरस मेडू पर दिल्ली मार्ग से जोड़ने की सहमति दे दी है। जिससे लोगों को दिल्ली की रेलयात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।उन्होंने बताया कि एनएच 530बी का निर्माण चल रहा है। इसके निर्माण में अथैया व धंतोरिया पर अंडरपास बनाने का प्रावधान नहीं किया। उन्होंने इस मामले केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्रालय को पत्र भेजा और अंडरपास बनाने का मुद्दा उठाया। अब इन दोनों स्थानों पर अंडरपास बनेगा। इसका आदेश भी एक दो दिन में आ जाएगा। सांसद ने बताया कि लगातार संसदीय क्षेत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में उठा रहे हैं। इन मुद्दों के सकारात्मक परिणाम लगातार मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एटा कासगंज रेललाइन के लिए भी भू अधिग्रहण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली रेलसेवा के लिए सांसद को भेजा मांगपत्र
कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सांसद देवेश शाक्य को शनिवार को मांगपत्र भेजकर दिल्ली के लिए सीधी रेलसेवा शुरू करने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना था कि बड़ी संख्या में व्यापारी दिल्ली जाते हैं। अन्य लोगों का भी काफी आवागमन दिल्ली रूट पर होता है, लेकिन कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने हाथरस सिटी मेडू मार्ग से दिल्ली रेल सेवा शुरू करने की मांग उठाई। मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, कबीर प्रताप चौहान, अनिल अग्रवाल, संजय बौहरे, मिंकी अग्रवाल, राजवीर सिंह, अंकिश अग्रवाल, अजय तिवारी, गुंजन अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed