फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Wrestling filled with skillful maneuvers; wrestlers shine in the arena.

Kasganj News: दांव-पेच से सजी कुश्ती, अखाड़े में चमके पहलवान

Mon, 31 Aug 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Wrestling filled with skillful maneuvers; wrestlers shine in the arena.
फोट:48 साेरोंजी स्पोर्ट़्स स्टेडियम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता। स्रोत: विभाग
कासगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन जिला स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पहलवानों ने दांव-पेच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी और विशिष्ट अतिथि युवा भाजपा नेता ध्रुव माहेश्वरी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों में निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में 45, 48, 52, 60, 65, 71, 79, 86, 92 और 95 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राजेंद्र सिंह, यादराम, दीन दयाल सिंह, मुनेश कुमार, फुरकान अली, सोमेन्द्र सिंह, रविश कुमार, आदित्य गौतम, राजाबाबू, अभिषेक, दीपक और सूबेदार सहित अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर ब्रह्मचारी, राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी अजीत कुमार, ब्रजेश कुमार यादव, नरेंद्र कुमार और मुन्ना लाल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन उपक्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने किया।

इन पहलवानों ने मारी बाजी
भार वर्ग
प्रथम -द्वितीय-
तृतीय-
चतुर्थ
45 किग्रा-
अमित-
भानुप्रताप-
प्रियांशु-
निशांत
48 किग्रा-
आकाश उर्वेश नितिन
लदूरी
52 किग्रा-
मयंक-अनूप-
अखिलेश- प्रशांत
60 किग्रा- रिंकू- कन्हैया-
अनमोल-
श्रोहित
65 किग्रा-
सुमित-
गौरव- प्रशांत- पवन
71 किग्रा -अकुंर- हनी-
आजाद-
नरेंद्र
79 किग्रा- फैजान- रूपराम- हरकेश- अतेंद्र
86 किग्रा- दुष्यन्त-पिंकू- मैफुल आलम-
हरजीत
92 किग्रा-
अंश-
सनी-
सचिन-
बृजेश
95+ किग्रा-
प्रांजल
-सनी यादव-
कुनाल-
वंश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed