फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Women farmers raised their voice against the sale of illegal liquor.

Kasganj News: महिला किसानों ने उठाई अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ आवाज

Tue, 12 May 2026 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Women farmers raised their voice against the sale of illegal liquor.
फोटो11मोहनपुरा में अवैध शराब की बिक्री और स्मार्ट मीटर के ​खिलाफ आक्रोश जताती संयुक्त श्रमिक 
मोहनपुरा। गांव अफजलपुर में संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को ग्रामीण महिला किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की बिजली नीतियों और गांवों में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

महिला किसानों ने प्रदेश में जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जाने पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने पुराने मीटरों को ही बहाल रखने की मांग की। अलीगढ़ के भमोला में प्रदर्शनकारी महिलाओं पर दर्ज प्राथमिकी तुरंत वापस लेने की भी मांग उठाई गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांवों में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे बहन-बेटियों में असुरक्षा का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी से दो बार लिखित शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शराब माफिया अब ग्रामीणों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। मोर्चा ने मुरादाबाद के बिलारी में टोल प्लाजा कर्मचारियों के दुर्व्यवहार का विरोध कर रहे किसानों पर लूट जैसे गंभीर मामले दर्ज किए जाने की निंदा की। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इन मुकदमों को मनगढ़ंत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ''पुराने मीटर बहाल करो'' और ''अवैध शराब बिक्री बंद करो'' जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा। प्रदर्शन में मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष कुसुम देवी, ओमवती देवी, जनक प्यारी, मोहरश्री, सुखदेवी, अक्षय रानी, गीता देवी और पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला किसान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed