फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman's body found hanging, FIR lodged

Kasganj News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 25 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 25 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, FIR lodged
फोटो11ममता  का फाइल फोटो।
कासगंज। गांव वाहिदपुर माफी में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने पति समेत पांच ससुराल वालों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ढोलना थाना क्षेत्र के गांव वाहिदपुर माफी निवासी मुकेश की शादी बीती 6 फरवरी को एटा जिले में थाना देहात कोतवाली के गांव कठौली निवासी ममता से हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। मुकेश गांव में डेयरी का संचालन करता है। बृहस्पतिवार की सुबह ममता शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पिता वेदराम समेत अन्य मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

पिता वेदराम का आरोप है कि दहेज की मांग के लिए उसकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। शादी के करीब तीन महीने बाद मुकेश प्रेम-प्रसंग में एक युवती को लेकर चला गया था। युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह उनकी बेटी से मारपीट करता था। उनका आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजन ने उनकी बेटी की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति मुकेश कुमार, ससुर प्रेमपाल, सास गायत्री, ननद यशोदा और मामा डूमर सिंह पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed