{"_id":"6aea221c4c4cd33d780d5360","slug":"woman-killed-after-being-tossed-by-a-bull-while-in-the-fields-kasganj-news-c-175-1-agr1054-156646-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खेत पर गई महिला को सांड़ ने पटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खेत पर गई महिला को सांड़ ने पटका, मौत
विज्ञापन
फोटो46मृतक कृष्णा का फाइल फोटो।
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव जारई में मंगलवार की देर शाम खेत पर गई महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने महिला को पटक-पटककर बुरी तरह घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव जारई निवासी कृष्णा (26) पत्नी रोहित मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपने खेत पर गईं थीं। उनके जेठ वीरेश ने बताया कि खेत से लौटते समय सांड़ ने महिला पर हमला कर दिया। सांड़ ने महिला को कई बार हवा में उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गईं।
आसपास खेत में काम कर रहे लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद परिजन व लोगों ने सांड़ को भगाया। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बारे में परिजन से पूछताछ की।
विज्ञापन
जेठ वीरेश ने बताया कि इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पति रोहित के सामने अब पत्नी को खोने का दुख सहने के साथ ही दोनों बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी है। उनकी छह साल की बेटी मानवी और पांच साल का बेटा मानव है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
-महिला को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस जिला अस्पताल कासगंज