फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman dies tragically after her saree gets stuck in mobile flour mill

Kasganj News: मोबाइल आटा चक्की में फंसी साड़ी, महिला की दर्दनाक मौत

Thu, 26 Feb 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman dies tragically after her saree gets stuck in mobile flour mill
फोटो17मृतक महिला सावित्री देवी का फाइल फोटो।
पटियाली। गांव देवी नगला में बृहस्पतिवार दोपहर आटा पिसाने गई एक महिला की साड़ी मोबाइल आटा चक्की की कपलिंग में फंस गई। देखते ही देखते साड़ी मशीन में उलझती चली गई जिससे महिला जोर-जोर से पटकनी खाने लगी।
विज्ञापन

इससे चीख-पुकार मच गई। जब तक चक्की को बंद किया गया, सावित्री देवी (50) का शरीर कई टुकड़ों में बंट चुका था और उनकी सांसें थम चुकी थीं। इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

गांव देवी नगला निवासी सियाराम की पत्नी सावित्री देवी बृहस्पतिवार दोपहर गांव में आई मोबाइल आटा चक्की पर गेहूं पिसाने गई थीं। सावित्री देवी चलती हुई चक्की के पास ही खड़ी थीं। इस दौरान तेज हवा के झोंके से उनकी साड़ी का पल्लू उड़कर ट्रैक्टर और चक्की को जोड़ने वाली घूमती हुई कपलिंग में जा फंसा। पल्लू फंसते ही चक्की की कपलिंग ने महिला को अपनी ओर खींच लिया। देखते ही देखते वह साड़ी के साथ मशीन में उलझती चली गईं और उसे जोर-जोर से पटकनी खाने लगीं। जब तक चालक ने घबराकर चक्की बंद किया, तब तक उनका शरीर क्षत-विक्षत हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अचानक हुई इस घटना से महिला के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed