{"_id":"69b0643b4527c8cb230351ce","slug":"woman-conductor-caught-carrying-passengers-without-ticket-kasganj-news-c-25-agr1013-1006994-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बिना टिकट सवारी ले जा रही महिला कंडक्टर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बिना टिकट सवारी ले जा रही महिला कंडक्टर को पकड़ा
Wed, 11 Mar 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
किशनी। रोडवेज बसों के परिचालकों की ओर से यात्रियों से किराया लेने के बाद भी टिकट नहीं बनाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। मंगलवार को सहायक यातायात निरीक्षक के सचल दल ने बस संख्या यूपी 75 एम 6909 को चेक किया। बस में दो यात्री बिना टिकट मिले। सहायक यातायात निरीक्षक ने 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया है।
इटावा डिपो की बस का चालक मंगलवार को बस को लेकर फर्रुखाबाद से इटावा जा रहा था। सचल दस्ते ने बस को सोहम आश्रम के पास रोककर चेक किया। जांच में पता चला कि बस में दो सवारियां कुसमरा से इटावा जाने के लिए बैठी थीं। सवारियों के अनुसार परिचालक रोली राजपूत ने उनसे किराए के रुपये तो ले लिए लेकिन टिकट नहीं बनाई थी। यातायात निरीक्षक सुनील शर्मा, भुवनेश कुमार तथा चालक धीरेंद्र ने दोनों यात्रियों की परिचालक से टिकट बनवाई। परिचालक से 10 गुना जुर्माना वसूला। सुनील शर्मा का कहना है वह इसकी शिकायत आरएम इटावा से करेेंगे। इसके बाद अधिकारी ही कार्रवाई करेंगे।