{"_id":"69d29f6da0d610f8140c69e6","slug":"will-get-relief-from-dilapidated-road-in-mohanpura-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145769-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास बीट : मोहनपुरा में जर्जर सड़क से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास बीट : मोहनपुरा में जर्जर सड़क से मिलेगी निजात
Sun, 05 Apr 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत मोहनपुरा में जर्जर सड़क निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। 5 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत इंटरलॉकिंग कार्य कराएगी। कार्य पूरा होने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
मोहनपुरा में अशोक और शेखर के मकान से धर्मवीर के घर की ओर जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर थी। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में खासतौर पर ज्यादा परेशानी हो जाती है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को क्षतिग्रस्त सड़क से निकलने में ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ती हैं। लोगों ने सड़क बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से मांग की। इसके बाद ग्राम प्रधान ने प्रस्ताव तैयार कर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया। ग्राम प्रधान रानी ने बताया कि पंचायत के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा और तय समय सीमा में इसे पूरा करने का प्रयास रहेगा।