फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Where a path was supposed to emerge, filthy water is flowing.

Kasganj News: जहां से निकलनी थी राह, वहां बह रहा गंदा पानी

Wed, 07 Oct 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Where a path was supposed to emerge, filthy water is flowing.
फोटो 30 - गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नेथरा में नाली-खड़ंजा न होने के कारण सड़क भरा पानी और कीच
गंजडुंडवारा। गांव नेथरा में नाली और खरंजा नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्तों पर जमा होने से गलियां कीचड़ और गंदगी से भर गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से गांव में नाली-खरंजा निर्माण कराने और विकास कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नेथरा गांव कादरगंज पुख्ता ग्राम पंचायत का मजरा है और गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे मार्ग पर स्थित है। गांव की आबादी करीब डेढ़ हजार है। ग्रामीणों के अनुसार, इस पंचवर्षीय योजना में गांव में विकास कार्य नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली-खरंजा नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्तों पर जमा हो जाता है। प्राथमिक विद्यालय के सामने भी नाली बंद होने से गंदा पानी बीच रास्ते में बह रहा है।
पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों, खंड विकास अधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी समस्या की शिकायत की जा चुकी है। नाली-खरंजा निर्माण नहीं होने के कारण उन्हें रोजाना कीचड़ और गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गांव पूर्व प्रधान कुमार पाल सिंह, कंचन सिंह, लाखन सिंह, पूर्व प्रधान अफसर, नसीर अहमद, कृष्णवीर, मोतीराम ने शासन-प्रशासन से गांव में नाली-खरंजा निर्माण कराने तथा अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।
---------

क्या बोले ग्रामीण :
गांव में विकास कार्यों में पक्षपात किया जा रहा है। इसी कारण नेथरा में नाली और खरंजा निर्माण नहीं कराया गया है। नाली-खरंजा नहीं होने से ग्रामीण मजबूरी में कीचड़ और गंदगी से होकर गुजर रहे हैं। - रियासत खान, ग्रामीण
------
गांव में बनी टूटी-फूटी नालियां चोक हो चुकी हैं। गलियों में पानी भरा रहता है और स्कूली बच्चे भी इसी गंदगी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। - साबिर अली, ग्रामीण


वर्जन :
फिलहाल गली का निर्माण नहीं हो पाएगा। जब अगली बैठक होगी तब इस गली को कार्य योजना में सम्मिलित कर कार्य होना संभव हो सकेगा। फिलहाल सफाई टीम को भेज कर बंद नालियों को खुलवा दिया गया है। ताकि जलभराव से ग्रामीणों को मुक्ति मिल सके। - चंद्र शेखर पटेल, ग्राम सचिव

फोटो 30 - गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नेथरा में नाली-खड़ंजा न होने के कारण सड़क भरा पानी और कीच

फोटो 30 - गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नेथरा में नाली-खड़ंजा न होने के कारण सड़क भरा पानी और कीच

फोटो 30 - गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नेथरा में नाली-खड़ंजा न होने के कारण सड़क भरा पानी और कीच

फोटो 30 - गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नेथरा में नाली-खड़ंजा न होने के कारण सड़क भरा पानी और कीच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed