{"_id":"6abfefa6e877fa47a5014fc0","slug":"waylaid-and-subjected-to-a-life-threatening-attack-fir-registered-against-five-kasganj-news-c-175-1-kas1003-154844-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रास्ते में रोककर किया जानलेवा हमला, पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रास्ते में रोककर किया जानलेवा हमला, पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली में पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर लोहे की सरिया व डंडों से बुरी तरह पीटा गया। जानलेवा हमले करने के मामले में व्यक्ति की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मोहल्ला मोहन गली जौरा भौरा निवासी रेनू कुमारी पत्नी मुकेश बाबू ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी किशन कुमार, दिनेश बाबू और उनकी पत्नियां प्रतिमा रानी व रानी देवी पहले से ही उनसे रंजिश मानते चले आ रहे हैं। आरोपी लगातार उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां देते रहे हैं।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:15 बजे उनके पति पढ़ाने के लिए घर से निजी स्कूल जा रहे थे। घर से थोड़ा आगे जौरा भौरा गली में हनुमान मंदिर के ठीक सामने पहुंचे तो आरोपियों के इशारे पर बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया।
विज्ञापन
लोहे की सरिया, डंडे से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर राहगीरों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद उन्होंने यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुकेश बाबू को अस्पताल भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
मारपीट के मामले में पत्नी की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल का मेडिकल कराया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - आंचल चौहान, सीओ सदर