फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Waterlogging and dirt on Lahara Road, pedestrians are troubled

Kasganj News: लहरा रोड पर जलभराव व गंदगी, राहगीर परेशान

Thu, 05 Feb 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 05 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging and dirt on Lahara Road, pedestrians are troubled
फोटो12सोरोंजी में लहरा मार्ग पर टूटी पुलिया के कारण जलभराव व गंदगी। संवाद
सोरोंजी। लहरा रोड पर ग्राम देवी मंदिर के पास मार्ग पर गंदगी और जलभराव से लोगों का निकलना दूभर है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगने वाला कांवड़ मेला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

8 फरवरी से कांवड़ मेला गति पकड़ेगा। इससे पूर्व इस समस्या का निदान आवश्यक है। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से समस्या निस्तारण की मांग की है।
जल निगम द्वारा यहां भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए एक माह पूर्व सड़क की खुदाई की गई थी । इस दौरान नाले की पुलिया टूट गई। पुलिया टूटने के कारण इस ग्राम देवी मंदिर चौराहे पर चारों ओर जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतें होती हैं। यह मार्ग प्रमुख देवी मंदिर बटुकनाथ, सीताराम, ग्राम देवी, नवदुर्गा की ओर जाता है। इन मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए जाते हैं। उन्हें मंदिरों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं को गंदे पानी में होकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed