{"_id":"6ad65c614fdbf8df7f0d4557","slug":"relief-from-dilapidated-roads-on-the-way-construction-begins-with-an-investment-of-nine-crore-rupees-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155817-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जर्जर सड़क से मिलेगी निजात, नौ करोड़ रुपये से निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जर्जर सड़क से मिलेगी निजात, नौ करोड़ रुपये से निर्माण शुरू
विज्ञापन
फोटो13अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में चांड़ी चौकी से खितौली नहर मार्ग पर किया जा रहा निर्माण
कासगंज। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में चांडी चौकी से खितौली नहर पुल तक नौ करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। काफी समय से जर्जर मार्ग से परेशान ग्रामीणों को सड़क बनने के बाद आवागमन में राहत मिलेगी। इससे किसानों, व्यापारियों और अन्य राहगीरों को भी सुविधा होगी।
चांडी चौकी से खितौली नहर पुल की ओर जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर थी। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए थे। खितौली निवासी राजेंद्र ने बताया कि इस सड़क से आने-जाने में दिक्कतें होती थी। सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्र के लोगों ने विधायक हरिओम वर्मा से मांग की गई।
इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा गया। सड़क निर्माण पूरा होने से दर्जनों सहावर, गंजडुंडवारा व आस-पास के गांवों के लोगों का यातायात सुगम होगा।
वर्जन
चांडी चौकी से खितौली नहर पुल तक सड़क निर्माण के लिए लोगों ने मांग की थी। शीघ्र ही सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी।- हरिओम वर्मा, अमांपुर विधायक