{"_id":"6ad65c4d58c199ce0a0817dc","slug":"an-opportunity-to-showcase-your-skills-in-volleyball-district-level-trials-to-be-held-on-october-21-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155820-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: वालीबाल में दम दिखाने का मौका, 21 अक्टूबर को होंगे जिला स्तरीय ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: वालीबाल में दम दिखाने का मौका, 21 अक्टूबर को होंगे जिला स्तरीय ट्रायल
विज्ञापन
कासगंज। जिला खेल कार्यालय की ओर से बालिका और सीनियर पुरुष वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिताओं के लिए 21 अक्तूबर को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। दोनों वर्गों के ट्रायल दोपहर 2 बजे से होंगे।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल के अनुसार, जूनियर बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय समन्वय वालीबॉल प्रतियोगिता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
बालिका वर्ग का मंडल स्तरीय ट्रायल 24 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे, जबकि सीनियर पुरुष वर्ग का ट्रायल इसी दिन सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 अक्टूबर तक होंगी। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता उन्नाव और सीनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता बस्ती में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। खिलाड़ियों को आवश्यक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और छायाप्रतियां साथ लानी होंगी।