{"_id":"697b8ef24f4b477f78041582","slug":"wasim-khan-appointed-goa-state-president-of-congress-minority-department-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-142765-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के गोवा प्रदेशाध्यक्ष बने वसीम खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के गोवा प्रदेशाध्यक्ष बने वसीम खान
विज्ञापन
फोटो17बसीम खान, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, गोवा प्रदेश अध्यक्ष। स्रोत:विज्ञप्ति
कासगंज। जनपद के कस्बा भरगैन निवासी उद्योगपति वसीम खान बिट्टू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर उनके गृह क्षेत्र भरगैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की संस्तुति पर की गई है। पार्टी का मानना है कि वसीम खान के संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सक्रियता से गोवा में पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं, अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। वसीम खान बिट्टू वर्तमान में गोवा में एक सफल उद्योगपति के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। लंबे समय से सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे हैं। आकिब खान, नसीम आलम खान, पूर्व सभासद अलकमर कुरैशी, हनीफ कुरैशी, रईस आलम, जैद खान सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई
दी है।