{"_id":"694d7665922c1538920f0c9c","slug":"vaishnavi-won-the-essay-competition-jahnavi-won-the-solo-poem-and-kanhaiya-won-the-speech-competition-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-141319-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: निबंध में वैष्णवी, एकल काव्य में जाह्नवी, भाषण प्रतियोगिता में कन्हैया बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: निबंध में वैष्णवी, एकल काव्य में जाह्नवी, भाषण प्रतियोगिता में कन्हैया बने विजेता
Thu, 25 Dec 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो37विकास भवन में प्रतियोगिता के विजेता छात्र को पुरस्कार प्रदान करते विधायक देवेंद्र राजपू
कासगंज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में वैष्णवी, एकल काव्य में जाह्नवी सक्सेना, भाषण प्रतियोगिता में कन्हैया विजेता बने। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दिए गए।
सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक विकल कुमार, उप जिलाधिकारी हर्षिता देवड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम वैष्णवी सक्सेना को 5,000 रुपये द्वितीय विजेता अर्जुन पंडित को 3,000 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाली कामिनी को 2,000 रुपये पुरस्कार प्रदान किए गए। एकल काव्य प्रतियोगिता में जाह्नवी को 10,000 रुपये, द्वितीय विजेता कन्हैया को 5,000 रुपये और तृतीय स्थान पर रहीं कुमकुम को 2,500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम विजेता कन्हैया को 10,000 रुपये, द्वितीय विजेता सरिता को 5,000 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाली मेहविश को 2,500 रुपये पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिषेक पांडे ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, सह समन्वयक उच्च शिक्षा विभाग के डॉक्टर हेमंत कुमार, डॉक्टर महेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य परिषद के मंत्री प्रधानाचार्य एदल सिंह, अशर्फीलाल, कदीर अहमद, कुणाल शर्मा, पवन धनगर और लोकेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।