फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Upset after being scolded by his aunt, a boy left home and reached Kasganj by train.

Kasganj News: मौसी की डांट से नाराज होकर घर निकला बालक ट्रेन से कासगंज पहुंचा

Wed, 02 Sep 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मौसी की डांट से नाराज होकर घर से निकला 10 वर्षीय मासूम बालक ट्रेन में बैठकर कासगंज पहुंच गया। रेलवे स्टेशन पर अकेले और लावारिस हालत में घूम रहे बच्चे पर जीआरपी की नजर पड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसे अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ के बाद परिजन से संपर्क कर बच्चे को उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बुधवार सुबह 8 बजे जीआरपी पुलिस को एक बच्चा अकेला घूमता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम आशू उर्फ सोनू, निवासी वार्ड नंबर नौ, कस्बा एवं थाना उसैत, जिला बदायूं बताया। थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि बालक घबराया हुआ था और अकेला होने के कारण पुलिस ने उससे जानकारी जुटानी शुरू की। पूछताछ में पता चला कि बच्चे के पिता दिव्यांग हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वह पढ़ाई के लिए अपनी मौसी मीरा पत्नी राजेंद्र के साथ कुआंटांडा, थाना कुंवरपुर, जिला बदायूं में रह रहा था। पढ़ाई करने व बाहर कम घूमने को लेकर मौसी ने उसे समझाया और डांट दिया था। इससे नाराज होकर मासूम बिना किसी को बताए घर से निकल पड़ा। वह बदायूं से ट्रेन में बैठकर कासगंज पहुंच गया।
विज्ञापन

मासूम के घर से निकलने के बाद परिजन परेशान थे। पुलिस कर्मियों ने परिजन से संपर्क कर बालक की सूचना उन्हें दी। सूचना मिलने पर परिजन कासगंज पहुंचे। कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके भाई आशीष, जीजा ऋषभ और मौसेरे भाई अंशु के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजन की आंखों में आंसू छलक पड़े। उन्होंने जीआरपी पुलिसकर्मियों का आभार जताया और पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed