फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Markets buzz for Karwa Chauth; a modern touch seen in traditional adornments

Kasganj News: करवाचाैथ पर बाजारों में रौनक, सोलह शृंगार में दिखा मॉडर्न टच

Tue, 27 Oct 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Markets buzz for Karwa Chauth; a modern touch seen in traditional adornments
फोटो 33- प्रियंका अग्रवाल। संवाद
कासगंज। करवाचौथ के लिए बाजारों में जबरदस्त उत्साह है। पारंपरिक अनुष्ठानों और आधुनिक फैशन के अनूठे मेल के बीच सुहागिनों में खरीदारी और सजने-संवरने का भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मीना बाजार, चोला मार्केट, अग्रवाल मार्केट, शनि कांप्लेक्स और एसबी प्लाजा सहित प्रमुख बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने साड़ियों और गानों के बाद मैचिंग ज्वैलरी, चूड़ियों, कंगन और कॉस्मेटिक सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

विशेष प्रदर्शनियों में भी सौंदर्य प्रसाधन के स्टॉल सजे रहे। वहीं, सराफा बाजार में विशेष रौनक नजर आई, जहां पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमत में गिरावट आने से महिलाओं ने चांदी की बिछिया, ब्रेसलेट और पायल की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर इस बार सोलह शृंगार में मॉडर्न टच छाया हुआ है। पारंपरिक परिधानों के साथ महिलाएं सॉफ्ट मेकअप, ग्लोइंग स्किन, फेशियल और स्टाइलिश हेयर स्टाइल को प्राथमिकता दे रही हैं। ब्यूटीशियन निधि माहेश्वरी ने बताया कि त्योहार के नजदीक आते ही ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग तेजी से बढ़ गई है और महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार आकर्षक लुक चुन रही हैं।

-----------------
क्या बोली महिलाएं
-हर बार ही करवा चौथ की तैयारी कई दिन पहले से की जाती है। एक-दो दिन पहले पूजा सामग्री सहित अन्य जरूरत के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। - डिंपल अग्रवाल
- प्रणाया प्रदर्शनी में महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही। महिलाओं के द्वारा ज्वेलरी, कॉस्मेटिक के अलावा घर को सजाने संवारने के सामान की अच्छी खरीदारी की। - प्रियंका अग्रवाल

फोटो 33- प्रियंका अग्रवाल। संवाद

फोटो 33- प्रियंका अग्रवाल। संवाद

फोटो 33- प्रियंका अग्रवाल। संवाद

फोटो 33- प्रियंका अग्रवाल। संवाद

फोटो 33- प्रियंका अग्रवाल। संवाद

फोटो 33- प्रियंका अग्रवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed