{"_id":"6acd2b0675fb6d4a1d0b8914","slug":"two-houses-and-a-settlement-targeted-cash-and-jewelry-stolen-kasganj-news-c-175-1-kas1001-155438-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दो घरों और डेरे को बनाया निशाना, नकदी व जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दो घरों और डेरे को बनाया निशाना, नकदी व जेवर पार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोरोंजी। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की दो वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
पचौरा गांव में चोरों ने मनोज और सोमवीर पुत्रगण करणवीर सिंह के घर को निशाना बनाया। रात के समय चोर घर के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। कूलर चलने के कारण परिजन को आहट नहीं हुई। सुबह बिजली जाने पर नींद खुली तो सामान बिखरा मिला। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और धान बेचकर रखे गए 60 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
दूसरी घटना पचौरा गुर्जर गांव स्थित आम के बाग में हुई। पीलीभीत निवासी हरिशंकर पुत्र मुनेश कुमार वर्मा यहां पिछले दो महीने से मधुमक्खी पालन कर रहे हैं। सोमवार को वह बाग में बनी मढ़ैया में सो रहे थे। राहगीरों द्वारा सामान बिखरा होने की सूचना देने पर उनकी नींद खुली।
जांच करने पर गैस सिलिंडर, चूल्हा, राशन, कपड़े और बैग में रखे 15 हजार रुपये गायब मिले। उनके कपड़े और जरूरी कागजात कुछ दूरी पर पड़े मिले। हरिशंकर ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। मामलों की जांच की जा रही है।