{"_id":"6acd31b8ea362e529308eeab","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155443-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली कोतवाली क्षेत्र में दरियावगंज रेलवे स्टेशन के पास रविवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नगला भगना निवासी अनुराग सिंह के रूप में हुई है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
गांव नगला भगना निवासी अनुराग सिंह (28) पुत्र रक्षपाल सिंह रविवार शाम 7 बजे कासगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के सोशल मीडिया पर पोस्ट से परिजन ने मृतक की पहचान की।
चाचा रामप्रकाश ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अनुराग कृषि कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं। छोटे बेटे की मौत से मां रोशन का बुरा हाल है। संवाद