फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   two factions of BJP leaders came face to face Due to political rivalry in Kasganj clash between two sides

UP: राजनैतिक प्रतिद्वंदिता में भाजपा नेताओं के दो पक्ष आमने-सामने, पूर्व विधायक की गाड़ी पर फायरिंग

Fri, 02 Feb 2024 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 12:02 AM IST
सार

कासगंज जिले में राजनैतिक प्रतिद्वंदिता में भाजपा नेताओं के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पूर्व विधायक की गाड़ी पर फायरिंग की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
two factions of BJP leaders came face to face Due to political rivalry in Kasganj clash between two sides
कार्यक्रम में डिबाई की पूर्व विधायक अनीता लोधी का स्वागत करते लोग। इन्हीं की गाड़ी पर हमला हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में लोक सभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनैतिक प्रतिद्वंदिता शुरू हो चुकी है। भाजपा के दो नेताओं के गुट शहर में सायं के समय आमने सामने आ गए। देानों के बीच दूसरे के समर्थन में नारेबाजी हुई और हंगामा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जंाच पड़ताल कर रही है। कोई मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


भाजपा की नेता एवं पूर्व विधायक डिबाई डॉ. अनीता लोधी शहर के चाड़ी मार्ग के गैस्ट हाऊस में भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलकर लौट रहीं थीं। इस कार्यक्रम में दूसरे नेता के समर्थक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। डॉ. अनीता लोधी का कहना है कि जब वह कार्यक्रम से लौट रहीं थी। रास्ते में कुछ अराजक तत्व ने उनकी गाड़ी पर हमला करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


हमले में असफल होने पर फायरिंग करने लगे। उनका कहना है कि अराजकतत्व स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार थे। पूर्व विधायक का आरोप है कि हमलावर सांसद राजवीर सिंह के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इन आरोपों के साथ तहरीर दी है और कार्रवाई की मंाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। अखिलेश का कहना है कि वह चाड़ी मार्ग से गुजर रहा था। उसने भाजपा नेताओं का काफिला वहां देखा तो वह रुक गया। इसी बीच वहां कुछ लोगों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख वह अपनी गाड़ी लेकर जाने लगा। 

इसी समय डॉ. अनीता लोधी व उनके तीन चार अन्य साथियों की ओर से जानलेवा हमला करते हुए गाड़ी पर फायर कर दिया। इससे गाड़ी में गोली लगी है। कार्यकर्ता अखिलेश के साथ ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार सहित अन्य भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

तीन दिन पूर्व हटाए गए थे डॉ. अनीता लेाधी के होर्डिंग

कासगंज। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अचानक चार दिन पूर्व डॉ. अनीता लोधी के होर्डिंग्स शहर में रातों रात लग गए। यह होर्डिंग्स लगने के साथ ही राजनैतिक चर्चाएं तेज हो गईं, लेकिन एक दिन के बाद ज्यादातर होर्डिंग्स हटा दिए गए। 

होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई नगर पालिका के द्वारा की गई। होर्डिंग्स हटाने की लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगीं। यह सूचना भाजपा नेता डॉ. अनीता को मिली। बृहस्पतिवार को वह लोगों के साथ अलग अलग बैठकें करके जनसंपर्क कर रहीं थीं और भाजपा के दो गुटों के बीच प्रतिद्वंदिता फायरिंग के रूप में सामने आई।



सायं के समय कोतवाली निरीक्षक को चाड़ी मार्ग पर एक पार्टी के दो गुटों के बीच फायरिंग की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना को लेकर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। दोनों पक्षों से तहरीर मिल चुकी है। कार्रवाई की जा रही है। -जितेंद्र दुबे, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed