फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two bike riders returning with diesel died in an accident.

Kasganj News: डीजल लेकर लाैट रहे दो बाइक सवार की हादसे में माैत

Wed, 20 May 2026 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders returning with diesel died in an accident.
फोटो02कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर रोता बिलखता मृतक युवक महकार का भाई हारुन । संवाद
कासगंज। अमांपुर-मोहनपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की माैत हो गई। मृतकों की पहचान गांव आनंदपुर निवासी पूनानंद (18) और मुजफ्फरनगर थाना बुढ़ाना के गांव जोला निवासी महकार (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों युवक अमांपुर से डीजल लेने के बाद रात 10:30 बजे गांव लाैट रहे थे। तभी गांव सरसेट के पास तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। माैके पर राहगीर इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर में भर्ती कराया गया। जहां महकार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पूनानंद ने जिला अस्पताल लाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमांपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। शवों को को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
---------------
नवंबर में होनी थी शादी
पिता विनोद कुमार ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। इनमें पूनानंद सबसे बड़ा था। वह दिल्ली के नरेला स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। 15 दिन पहले ही घर आया था। नवंबर में उसकी शादी होनी थी। मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

-----------------
डेढ़ महीने पहले काम करने गांव आया था महकार
भाई हारून ने बताया कि उसका भाई महकार डेढ़ महीने पहले अमांपुर क्षेत्र में वाई-फाई की लाइन बिछाने का काम करने आया था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी पांच बहनें हैं। इनमें दो बहनों की शादी हो चुकी है। तीन बहनें अविवाहित हैं। उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed