फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Tractor accident follow-up: MP meets family of deceased

ट्रैक्टर हादसा फॉलोअप : सांसद ने की मृतकों के परिजन से मुलाकात

Tue, 14 Apr 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tractor accident follow-up: MP meets family of deceased
फोटो 38 - थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला जैली में मृतकों के परिजन को ढांढस बंधाने प
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में नरदौली-बहोरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रैक्टर की कपलिंग टूटने से ट्राली पलट गई थी। हादसे में तीन की मौत हो गई थी, जबकि तीन घायल हो गए थे। एटा-कासगंज सांसद देवेश शाक्य मंगलवार को मृतकों के गांव पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने परिजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिजन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि मृतक आश्रितों को कृषि दुर्घटना के तहत जल्द मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अभय यादव, डॉक्टर रोहताश यादव, रवि मौर्या, डॉक्टर प्रेमपाल शाक्य, डॉक्टर उर्वेश, दिनेश प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
ऐसे हुआ था हादसा

सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला जैली निवासी मुकेश (50) की बुआ रामसुती देवी निवासी गांव बरा जलालपुर थाना गंजडुंडवारा का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटते वक्त बृहस्पतिवार की देर शाम करीब 6 बजे नरदौली-बहोरा मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई थी। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में नगला जैली निवासी मुकेश, महाराज सिंह (60) और गांव नगला पदम निवासी राजेंद्र (50) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, विनीता (45) पत्नी मुकेश, सुनीता (35) पत्नी भूरे और विजेंद्र (50) पुत्र नरोत्तम घायल हो गए थे। जबकि ट्रॉली में सवार अन्य लोगों के मामूली चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed