फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   To receive the blessings of Lord Rama, one must become dear to Lord Shiva.

Kasganj News: रामजी की कृपा के लिए मनुष्य को शिव का प्यारा बनना पड़ेगा

Thu, 22 Jan 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 22 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
To receive the blessings of Lord Rama, one must become dear to Lord Shiva.
फोटो42बारह पत्थर मैदान में आयोजित श्रीराम कथा में आरती करते भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा व अन्
कासगंज। शहर के बारह पत्थर मैदान में आयोजित की जा रही दस दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन शिव महिमा और राम जन्म की कथा के प्रसंग पर प्रवचन हुए। कथा व्यास संत रमेश भाई शुक्ल ने कहा कि रामजी की कृपा के पाने के लिए जीव को शिव का प्यारा बनना पड़ेगा।उन्होंने शिव विवाह का अर्थ बताते हुए कहा कि शिव विवाह का मतलब श्रद्धा और विश्वास का मिलन है। इन दोनों के मिलन से ही राम प्रकट हाेते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान शिव ने अपना निवास कैलाश पर्वत को क्यों चुना। उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि कैलाश नाम में प्रभुराम की तीनों माताओं के नाम का एक एक अक्षर आता है। क से कैकई, ल कौशल्या और श सुमित्रा। संत ने बताया कि भगवान शिव ने प्रभुराम की माताओं का नाम होने से कैलाश पर्वत को रहने के लिए चुना। उन्होंने बताया कि कथा में आता है कि कैलाश पर्वत पर एक बड़ा बरगद अथवा वट का वृक्ष था। उन्होंने कहा कि इसका अभिप्राय भौतिक वृक्ष से नहीं है। कैलाश पर्वत पर ऐसा कोई वृक्ष नहीं था। यहां वट का मतलब विश्वास से है। जीव को प्रभु पर विश्वास करना चाहिए। भक्ति में जिसका विश्वास है उसका जीवन भगवान तारते हैं और भव बाधाओं से उसे पार लगाते हैं। उनका कहना है कि जिस भक्त के सिर पर सीता राम की कृपा होती है उसे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। बस श्रद्धा और विश्वास दृढ़ होना चाहिए। श्रीराम कथा जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री ने हनुमानजी की महिमा का गायन किया और श्रद्धालुओं को महिमा के बारे में विस्तार से बताया। इससे पहले तीसरे दिन की श्रीराम कथा के प्रवचन के शुभारंभ के मौके पर श्रद्धालु भक्तों ने व्यास गद्दी का पूजन किया। साथ ही आरती उतारी। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, के अलावा आयोजक मंडल के जितेंद्र वार्ष्णेय, राजीव माहेश्वरी, सौरभ गुप्ता, अजय गुप्ता, संजय धूपड़, ब्रजमोहन गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, अमित सक्सेना, गौरव पाल, इंद्र मोहन गुप्ता, पंकज मिश्रा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed