फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three patients were found to be infected with malaria at the health fair.

Kasganj News: आरोग्य मेले में तीन मरीज मिले मलेरिया संक्रमित

Sun, 08 Feb 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 08 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में रविवार को 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में बदलते मौसम का असर नजर आया। बुखार पीड़ित मरीजों में से तीन में मलेरिया की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने उपचार के साथ मरीजों को आवश्यक सलाह दी।नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 89 मरीज पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. प्रतीक अग्रवाल ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। बुखार, सर्दी खांसी, सांस और त्वचा सहित अन्य बीमारियों के मरीजों पहुंचे। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में 87 मरीज पहुंचे। चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम मंगला, आयुष चिकित्सक डॉ.अभिषेक भारद्वाज ,डॉ. डिंपल वर्मा ने बुखार, सांस और अन्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदपुर पुख्ता, थाना गांव, पावल ढेरा,करमपुर बाज नगर, गंगागढ़, रेखपुर, नमैनी, नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, वीनपुर कलां, सूरतपुर, सैलई सहित अन्य 34 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1084 मरीज आए। इनमें से बुखार पीड़ित 145 मरीजों में से 51 की मलेरिया जांच की गई। जांच में 3 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। त्वचा के 231, सांस के 112 मरीज पहुंचे। 119 मरीजों ने पेट में गैस से जुड़ी समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed