{"_id":"6929ed08fb4043d58b0bb4d4","slug":"three-electric-poles-fell-causing-power-outage-kasganj-news-c-175-1-kas1003-140130-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: तीन विद्युत पोल गिरे, गुल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: तीन विद्युत पोल गिरे, गुल हुई बिजली
Sat, 29 Nov 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 39 कासगंज के ढोलना क्षेत्र में गिरे बिजली पोल को हाइड्रा से हटाती विभाग की टीम। स्रोत: विभ
- फोटो : सांकेतिक
कासगंज। अलीगढ़ बार्डर पर स्थित मुड़िया खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात एक किसान ने खेत में मिट्टी की खोदाई के बाद पानी भर दिया। इससे खेत किनारे लगे 3 विद्युत पोल गिरने से किनावा फीडर से जुड़े करीब 12 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पोल ठीक किए। लाइन की मरम्मत का काम शुक्रवार रात तक जारी था। इससे ग्रामीण रात से परेशान रहे।
ढोलना थाना क्षेत्र में किनावा फीडर से 2 किलोमीटर आगे मुड़िया खेड़ा गांव है। यह अलीगढ़ बार्डर पर स्थित है। गांव में बृहस्पतिवार की रात एक किसान ने अपने खेत में मिट्टी की खोदाई के बाद पानी भर दिया। जलभराव से खेत की मेड़ कट गई और किनारे लगा विद्युत पोल अचानक गिर गया। पोल पर लगे तारों के खिचाव के कारण आगे और पीछे लगे दो और विद्युत पोल भी बाद में गिर गए। इससे फीडर से जुड़े गांव किनावा, भरसौली, वाहिदपुर, भामों, फिरोजपुर, ढोलना, नगला भूड़, नगला खंजार समेत करीब 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से गांव के लोग परेशान रहे। सूचना मिलने पर विद्युत निगम की टीम हाइड्रा लेकर पोल ठीक करने मौके पर पहुंची, लेकिन मिट्टी और पानी के कारण हाइड्रा चल नहीं पा रहा था। इसके बाद मजदूरों की मदद से पोल को ठीक कराने का काम शुरू कराया गया। एक्सईन शहरी राहुल बर्नवाल ने बताया कि मिट्टी की खोदाई और पानी के कारण पोल गिर गए थे। टीम को भेजकर पोल लगवा दिए गए हैं। लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।