फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Three accused arrested for attempt to murder

Kasganj News: हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 07 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने रविवार को घर पर हमला करने और फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को चाकरपुर तिराहा बघराई रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक बाल अपचारी भी शामिल है।
विज्ञापन

गांव बघराई निवासी शेखर चौहान ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 6 जून को उनका भतीजा यश घर के सामने खड़ंजे पर अपनी भैंस को पानी पिलाने के लिए खड़ा था। तभी अलीगढ़ के जमालपुर निवासी अंजमाम अली वहां से तेज रफ्तार बाइक लेकर निकला था, जिसका हैंडल भतीजे के हाथ में लग गया था। उसने बाइक धीरे चलाने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज की थी। दोपहर में वह आरोपी जैद, आजम अली, अदनान और अयान के साथ लाठी-डंडे लेकर घर पर पहुंच गया था। उस वक्त मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन शाम को आरोपियों ने फिर से घर पर हमला बोल दिया और भतीजे पर फायरिंग कर दी थी। सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने रविवार को चाकरपुर तिराहा के पास से आरोपी छोटे मियां पुत्र, बन्ने मियां उर्फ संतोष और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed