फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   There was a shortage of cash at some places and long queues at others.

Kasganj News: कहीं कैश की किल्लत कहीं लगीं लंबी कतारें

Tue, 03 Mar 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 03 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
There was a shortage of cash at some places and long queues at others.
फोटो14कासगंज में एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
कासगंज। होली के रंगों के बीच शहर के एटीएम पर रुपये निकालने वालों की भीड़ लगी रही। कई जगह एटीएम खाली होने से लोगों को निराशा हाथ लगी। वहीं दूसरी ओर कुछ बैंक और मुख्य बाजार के एटीएम पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। अधिकतर एटीएम में सोमवार को रात के समय ही कैश समाप्त हो गया।
विज्ञापन

होली के चलते तीन दिन से बैंक बंद हैं। इसलिए अधिकतर लोग त्योहार के लिए धन की निकासी को एटीएम पर ही निर्भर हैं, लेकिन कई बैकों ने पर्व पर एटीएम में पर्याप्त धन की व्यवस्था नहीं की। पर्व की खरीदारी के लिए लोग मंगलवार को एटीएम से धन निकालने पहुंचे तो कुछ एटीएम पर सिस्टम डाउन और कैश न होने की वजह से लोग निराश होकर लौटते नजर आए। कई बैंकों के एटीएम में ताले भी लटके रहे। लोगों ने एक से दूसरे एटीएम की दौड़ लगाई। जिन एटीएम में धन मौजूद था तो वहां लंंबी लाइनें लगी रहीं। इससे लोगों को धन निकालने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर पहुंचे नरेश साहू ने त्योहार पर लेबर को वेतन देने के लिए एटीएम पर आया हूं लेकिन रुपये नहीं निकल रहे। एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे माधव ने बताया कि कई एटीएम में ताले लटके मिले। कुछ जगह एटीएम खाली मिले। यहां लंबी लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed