फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The weather will remain warm even in the final days of October.

Kasganj News: अक्तूबर के आखिरी दिनों में भी गर्म रहेगा माैसम

Mon, 19 Oct 2026 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अक्तूबर के आखिरी दिनों में भी तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों को गर्मी का एहसास कराएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 24 अक्तूबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और शाम तापमान में गिरावट से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

मोहनपुरा कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. आकाश ने बताया कि चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय कानपुर के मुताबिक, अगले पांच दिनों में हवा की गति दो से सात किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 57 से 63 प्रतिशत और न्यूनतम 21 से 26 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed