फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The thief was chased for 500 meters and then shot in the leg before fleeing.

Etah News: 500 मीटर तक दौड़ाकर चोर को दबोचा, पैर में गोली मारकर भागा

Sun, 10 May 2026 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The thief was chased for 500 meters and then shot in the leg before fleeing.
एटा। जैथरा क्षेत्र के छोटी जरारी गांव में शनिवार देर रात एक अज्ञात चोर घर में घुस गया। घर के बाहर सो रहे युवक ने उसे 500 मीटर दूर तक दौड़ाकर दबोच लिया। चोर ने खुद को छुड़ाने के लिए युवक के पैर में गोली मारकर भाग गया। घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल युवक के भतीजे राजेश ने बताया कि शनिवार रात करीब 1 बजे गांव छोटी जरारी में एक चोर चाचा कौशलेंद्र (30) के घर में घुस गया। घर के बाहर कौशलेंद्र सो रहा था। घर में चोर के घुसने पर कौशलेंद्र की भाभी अंजलि ने उसे देखकर शोर मचा दिया। आवाज सुनकर कौशलेंद्र चोर के पीछे दौड़ा और करीब 500 मीटर तक रात के अंधेरे में दौड़ कर उसे पकड़ लिया। कौशलेंद्र ने चोर के मुंह बंधे गमछे को खींचने का प्रयास किया तभी उसने उनके पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज और शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

परिजन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रेफर कर दिया। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी रेफर कर दिया है। अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के छोटी जरारी में एक चोर को युवक कौशलेंद्र ने पकड़ लिया था। बचाव के लिए उसने गोली चला दी जिससे गोली युवक के पैर में लगी। फिलहाल उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। युवक की हालत में सुधार है। अज्ञात चोर के खिलाफ टीम लगाकर तलाश की जा रही है। - राजेश सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed