फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The problems of traders will be resolved on priority basis.

Kasganj News: व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण

Sun, 28 Dec 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 28 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The problems of traders will be resolved on priority basis.
फोटो08सहावर में नवनियुक्त इंस्पेक्टर  विजेंद्र सिंह का स्वागत करते व्यापारी। संवाद - फोटो : टूंडला कोतवाली पर एसडीएम अंकित वर्मा को ज्ञापन देते धर्म रक्षा संघर्ष समिति के पदा​धिकारी संवाद
सहावर। व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। यह भरोसा नए कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को दिया। रविवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर स्वागत और सम्मान किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत एवं विधानसभा अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय ने इंस्पेक्टर को पटका पहनाकर, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा, बाजार क्षेत्र में सुचारु यातायात और व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को पुलिस के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अवधेश कुमार वर्मा, धन सिंह वर्मा, डॉ. राजेंद्र सिंह, संजय राजपूत, हाजी इकरार अहमद, धर्मेंद्र पचौरी, अशोक साहू, फतेह सिंह सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed