फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The mother-son's funeral could not be held due to storm and rain.

Kasganj News: आंधी-बारिश के कारण नहीं हो सका मां-बेटे का अंतिम संस्कार

Thu, 30 Apr 2026 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव, मची चीत्कार
विज्ञापन

-दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहावर। हीरापुर गांव में बृहस्पतिवार शाम करंट लगने से मां-बेटे की दुखद मौत हो गई। उनके शव गांव पहुंचते ही चारों ओर चीत्कार मच गया। घटना से पूरे गांव में गहरा मातम छा गया है। वहीं, अचानक आई आंधी-बारिश के कारण उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। बृहस्पतिवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मृतक रहीश पाल गांव में खेती-बाड़ी के साथ रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय करता था। उसके भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि रहीश की शादी चार साल पहले रेनू से हुई थी। रहीश अपने पीछे दो मासूम बेटियां छोड़ गया है। इनमें दो वर्षीय तनिष्का और मात्र छह माह की अनिष्का हैं।
विज्ञापन

इन बच्चियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। पत्नी रेनू और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घड़ी में हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
चार भाइयों में सबसे छोटा था रहीश
रहीश पाल अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन बड़े भाई वीरपाल, नरेंद्र सिंह और अरुण कुमार हैं। वे सभी बाहर रहकर रेडीमेड कपड़ों का काम करते हैं। रहीश गांव में रहकर खेती और व्यापार के जरिए परिवार का हाथ बंटाता था। इस दुखद घटना से परिवार पर गहरा संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed