{"_id":"696683e7e53385d3d005bb0f","slug":"the-management-will-not-be-able-to-enter-the-centre-during-the-board-examination-kasganj-news-c-25-1-agr1008-964725-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: प्रबंधतंत्र बोर्ड परीक्षा के दौरान नहीं कर सकेगा केंद्र में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: प्रबंधतंत्र बोर्ड परीक्षा के दौरान नहीं कर सकेगा केंद्र में प्रवेश
Tue, 13 Jan 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।परीक्षा के दौरान विद्यालयों के प्रबंधक व प्रबंधतंत्र से जुडे लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने कहा कि प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों में सख्त इंतजाम किए जाएंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए ताला बंद कमरे या अलमारी का उपयोग किया जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। केंद्र पर चौकीदार की भी व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का संग्रहण और ट्रांसपोर्ट भी सुरक्षित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी स्ववित्त पोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। इसमें प्रधानाचार्य सीसीटीवी कैमरों का यूजर नेम, पासवर्ड की हार्ड काॅपी, साफ्ट काॅपी साथ में लेकर आएं।