{"_id":"6948366dddff8a5016082077","slug":"the-fog-dimmed-the-suns-brightness-and-the-biting-cold-added-to-the-discomfort-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-141114-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: धुंध ने फीकी की सूरज की चमक, गलन ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: धुंध ने फीकी की सूरज की चमक, गलन ने बढ़ाई परेशानी
Sun, 21 Dec 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो14कोहरा में सुबह के समय लाइट जलाकर गुजरते वाहन । संवाद
कासगंज। मौसम थोड़ा साफ रहने के बाद दिन में भी कोहरे की झलक दिखाई पड़ी। तड़के से धुंध छायी रही, इससे दृश्यता प्रभावित रही। दोपहर बाद सूरज दिखाई तो पड़ा, लेकिन घने कोहरे के कारण उनकी चमक जमीन तक नहीं पहुंच सकी। इसके चलते दिनभर धूप नहीं निकल पाई और लोग गलन से बेहाल रहे। अधिकतम पारा 17 डिग्री रिकार्ड हुआ।
ठंड के तेवर लगातार तल्ख हो रहे हैं। तड़के कोहरे की दस्तक होते ही दृश्यता प्रभावित हो गई। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। वाहन को रेंग कर चलाने को मजबूर हुए। रविवार को भी न्यूनतम पारा 7 डिग्री रहा।
सुबह नौ बजे के बाद शीतल हवा चलने से गलन बढ़ गई। शीतल हवा के झोंके व धूप के न निकलने से लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। ठंड से राहत पाने को लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। मौसम के मिजाज को देखते हुए बच्चे व बुजुर्गों को परिजन ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया। धूप न निकलने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
शाम के समय पारा फिर से गिरना शुरू हो जाने से ठंड और बढ़ गई। इससे बाजार की चहल- पहल प्रभावित हो गई। लोग जल्द ही अपने घरों की ओर लौटने लगे। बाजार भी अपेक्षाकृत जल्दी ही बंद हो गया।