फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The district received development projects worth Rs 22.22 crore.

Kasganj News: जिले को मिली 22.22 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

Fri, 15 May 2026 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The district received development projects worth Rs 22.22 crore.
फोटो20सोरोंजी में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को स्मृति चिह्न देकर स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष
कासगंज/ सोरोंजी। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को तीर्थनगरी सोरोंजी पहुंचकर जनपद के विकास के लिए 22.22 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पर्यटन और संस्कृति विभाग को नई पहचान और सम्मान मिला है, जबकि पिछली सरकारों में ''वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया'' का बोलबाला रहता था।
विज्ञापन

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 2014 के बाद से देश में सनातन संस्कृति का मान बढ़ा है। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि 25 दिनों में 66 करोड़ श्रद्धालुओं का जुटना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने अयोध्या, काशी, चित्रकूट और मथुरा जैसे पौराणिक स्थलों के विकास कार्यों को ''पौराणिक गौरव की वापसी'' बताया। कहा कि आज उत्तर प्रदेश ''वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट'' (ओडीओपी) के माध्यम से पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है और निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी सोरोंजी में होने वाले विकास कार्यों में हरि की पौड़ी कुंड के घाटों, छतरियों का पुनर्निर्माण, आधुनिक लाइटिंग, सौंदर्यीकरण और फसाड वॉल का निर्माण शामिल है। पर्यटन मंत्री ने इसके लिए 15.10 करोड़ रुपये की योजना की आधारशिला रखी गई। इसके साथ दरियावगंज झील के इको-टूरिज्म विकास के लिए 3.52 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। संपर्क मार्गों पर 3.58 करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए मार्गदर्शक बोर्ड का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में मंदिरों की स्थिति दयनीय थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने मंदिरों के जीर्णोद्धार और विकास पर विशेष ध्यान दिया है। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समरसता के साथ विकास कार्य करा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम उस धरा के निवासी हैं जहां भगवान विष्णु ने अवतार लिया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आश्वासन दिया कि तीर्थनगरी सोरोंजी का विकास निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है और इस स्थान को अंतरराष्ट्रीय ख्याति भी प्राप्त हो रही है। नगरपालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने शासन और पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।



ये रहे मौजूद

शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, राज्य पिछड़ा वर्ग सदस्य महेंद्र सिंह राणा, भाजपा नेता बीडी राणा, भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा, कासगंज नगरपालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी, यशवीर सिंह, बृजेंद्र सिंह गौर और संजय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed