फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The case of missing jewellery from a Canara Bank locker reaches the Vigilance Cell.

Kasganj News: विजिलेंस सेल तक पहुंचा केनरा बैंक के लॉकर से जेवर गायब होने का मामला

Fri, 01 May 2026 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। केनरा बैंक के लॉकर से करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर गायब होने का मामला विजिलेंस सेल तक पहुंच गया है। विजिलेंस सेल ने पीड़ित महीपाल सिंह से 9 मई तक साक्ष्य मांगे हैं। पीड़ित ने 28 फरवरी को सदर कोतवाली में एक नामजद बैंक कर्मी और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

महीपाल सिंह ने 15 मई 2024 को अपने बेटे संजय और बेटी मधु यादव के नाम से लॉकर नंबर 66 लिया था। उन्होंने इसमें अपनी पत्नी और बेटी के 92 तोला सोने तथा पांच किलो चांदी के जेवर रखे थे। इन जेवरों की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है। महीपाल सिंह ने लॉकर में अपना एक निजी ताला भी लगाया था।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि बैंक कर्मी लक्ष्मी ने उन्हें गलत चाबी दी थी। इस चाबी पर 66 के बजाय 42 नंबर लिखा हुआ था। 14 जनवरी 2026 को जब बेटा संजय बैंक पहुंचा तो लॉकर पर लगा निजी ताला गायब था। बैंक द्वारा दी गई चाबी से भी लॉकर नहीं खुला, जिसके बाद बैंक अधिकारियों से शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के एक हफ्ते बाद 22 जनवरी को अलीगढ़ से अभियंता बुलाकर ताला तुड़वाया गया। इस दौरान बेटे संजय को भी बुलाया गया और वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। ताला टूटने पर लॉकर से एक पर्स मिला, जिसमें 100 ग्राम का सोने का सिक्का और 28 मई 2024 की रसीद थी। यह सामान महीपाल सिंह का नहीं था, जबकि उनके जेवर गायब थे। बेटे ने तुरंत बैंक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और लिखित शिकायत की।

आरोप है कि शिकायत के बाद बैंक प्रबंधक 23 से 27 जनवरी तक छुट्टी पर चले गए। बैंक ने लॉकर तुड़वाने के अधूरे और संपादित वीडियो दिए हैं। इसके बाद 28 फरवरी को सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने लॉकर से मिला सोना बैंक को वापस करा दिया, लेकिन अब तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है। महीपाल सिंह का आरोप है कि बैंक कर्मियों ने मिलीभगत से जेवर चोरी किए हैं, और उनकी शिकायत अब केनरा बैंक की दिल्ली सतर्कता इकाई तथा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed