फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The building of the community health center has fallen into a dilapidated condition

Kasganj News: जर्जर हालत में पहुंच गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन

Mon, 30 Mar 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सहावर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है, इससे अस्पताल परिसर में मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। पुराने भवन की छत और संरचना कई हिस्सों में क्षतिग्रस्त हो चुकी है। छत से प्लास्टर गिरने और दीवारों में दरार पड़ने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को अनहोनी की आशंका सताती रहती है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 50 वर्ष पूर्व स्थापित लिंटर अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। छत से झड़ता प्लास्टर कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीणों को हमेशा दुर्घटना की आशंका सताती रहती है। स्थानीय ग्रामीणों और अस्पताल आगंतुकों ने प्रशासन से जर्जर भवन की तत्काल मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में चिकित्साधिकारी डॉ. मशकूर आलम ने बताया कि भवन की मरम्मत प्राथमिकता में है। बजट आते ही जर्जर लिंटर और अन्य नुकसान पहुंची संरचनाओं की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि अस्पताल परिसर सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed