{"_id":"6a4158924daeaf41590fd827","slug":"the-bodies-of-two-youths-were-found-hanging-from-a-noose-at-different-places-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1096162-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दो युवकों के शव अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दो युवकों के शव अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले
Sun, 28 Jun 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार को दो युवकों के शव फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने गंजडुंडवारा के गांव पचपोखरा और सिकंदरपुर वैश्य के गांव घबरा में आम के बाग से पुलिस ने शवों को बरामद किया। पुलिस दोनों युवकों की मौत के मामले में लोगों से पूछताछ कर रही हैं। गंजडुंडवारा के गांव इवने आलम (33) पुत्र छोटे खान का शव रविवार सुबह 9:30 बजे गांव से एक किलोमीटर दूर आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी मौत के बारे में लोगों से पूछताछ की। उसके भाई नवी हसन ने बताया कि इवने आलम गुजरात में भट्टे पर मजदूरी करता था। वह डेढ़ माह पहले गांव आया था। वह नशे का सेवन करता था। इसी बात से उसकी पत्नी मुर्सलीन परेशान रहती थी। वहीं सिकंदरपुर वैश्य के गांव घबरा निवासी मेवाराम पुत्र विनोद का शव गांव से थोड़ी दूरी आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के पिता विनोद ने बताया कि मेवाराम सुबह 11:30 बजे गेहूं पिसाने के लिए आटा चक्की पर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उनके चार बेटों में मेवाराम सबसे छोटा था। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन