फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Temples resounded with the worship of Shakti on the first day of Navratri.

Kasganj News: नवरात्र के पहले दिन शक्ति की आराधना से गूंजे मंदिर

Sun, 11 Oct 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Temples resounded with the worship of Shakti on the first day of Navratri.
फोटो 10 - श​शि।महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद
कासगंज। शारदीय नवरात्र के पहले दिन पूरे जनपद में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां शैलपुत्री के प्रथम रूप की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन

जनपद के सभी देवालय माता के जयकारों, मंत्रोच्चार और घंट-घड़ियालों की गूंज से पूरी तरह गुंजायमान रहे। घरों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घट-कलश (माता की चौकी) की स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की और व्रत की शुरुआत की।
विज्ञापन

सुबह 4 बजे से ही मां चामुंडा मंदिर पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जहां भक्तों ने लाइन में लगकर माता का अभिषेक किया। शांतापुरी कॉलोनी स्थित काली मंदिर में महंत रमाकांतपुरी ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर नवरात्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत की तैयारियों को लेकर शहर के बाजारों में भी फल, पूजन सामग्री और व्रत के सामान की खरीदारी के लिए लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
------------------------------
फोटो - 12, 13
ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह
सिढ़पुरा : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। दुर्गा मंदिर, शिवकाली मंदिर, अमांपुर मार्ग स्थित माता मंदिर, प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर के साथ-साथ किलोनी व विलोटी गांव के मंदिरों में विशेष सजावट के बीच भक्तों ने पूजा की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
गंजडुंडवारा : रेलवे रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, पंचायती बाग स्थित काली मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, सर्राफा बाजार स्थित बेलोन माता मंदिर, मोहल्ला घासी स्थित गमा देवी मंदिर, मोहल्ला खेरू स्थित नौदेवी मंदिर तथा कादरगंज रोड स्थित मातारानी मठ सहित विभिन्न देवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
मोहनपुरा : कस्बे के प्राचीन बड़ी माता और छोटी माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान साधक सत्य प्रकाश मिश्र ने नवरात्रि में सच्चे मन से माता की साधना करने के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
-------
क्या बोले श्रद्धालु
नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने से मन को शांति मिलती है। मां शैलपुत्री से परिवार की सुख-समृद्धि और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। अब घर जाकर शाम को व्रत का सामान बनाएंगे। - शशि , श्रद्धालु

नवरात्र हमारी आस्था और परंपरा का पर्व है। पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन कर प्रसन्नता हुई। माता से परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की है। प्रतिदिन दर्शन को आते हैं। - रामा वार्ष्णेय, श्रद्धालु

----------

फोटो 10 - शशि।महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 10 - शशि।महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 10 - शशि।महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 10 - शशि।महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 10 - शशि।महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 10 - शशि।महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 10 - शशि।महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 10 - शशि।महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 10 - शशि।महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 10 - शशि।महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed