फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Despite accepting four lakh rupees, the sale deed was not executed; the land was transferred to someone else's name instead.

Kasganj News: चार लाख रुपये लेकर भी नहीं कराया बैनामा, दूसरे के नाम कर दी जमीन

Sun, 11 Oct 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सात लाख रुपये में जमीन का सौदा तय कर चार लाख रुपये अग्रिम लेने और पंजीकृत इकरारनामा कराने के बावजूद विक्रेता द्वारा जमीन किसी और के नाम बैनामा करने का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर पटियाली पुलिस ने विक्रेता समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैनपुरी के भोगांव थाना के आवंती नगर निवासी दिनेश चंद्र ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पटियाली निवासी मुकेश कुमार से सात लाख में जमीन तय हुई थी। 22 मई 2023 को चार लाख रुपये अग्रिम देकर उनके व गुरुचरन सिंह के पक्ष में पंजीकृत इकरारनामा हुआ था, जिसके तहत एक साल में शेष तीन लाख देकर बैनामा होना था।
विज्ञापन

आरोप है कि मुकेश कुमार ने इकरारनामे की जानकारी होने के बावजूद 13 जनवरी 2025 को वही जमीन लक्ष्मी देवी के नाम बैनामा कर दी, जिसमें प्रशांत कुमार और रानू प्रताप वर्मा गवाह बने। वादी का कहना है कि आरोपियों ने उनके चार लाख रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों और एसपी स्तर पर सुनवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों मुकेश कुमार, लक्ष्मी देवी, प्रशांत कुमार और रानू प्रताप वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed