{"_id":"69b00d98ea1da6031f02400a","slug":"tehsildar-peon-arrested-for-taking-bribe-in-kasganj-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कासगंज में रिश्वत लेता तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा; 25 हजार रुपये मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कासगंज में रिश्वत लेता तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा; 25 हजार रुपये मांगी थी घूस
Tue, 10 Mar 2026 05:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:55 PM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए तहसीलदार के पेशकार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पेशकार ने 25 हजार रुपये की घूस मांगी थी।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने दबोचा तहसीलदार का पेशकार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को तहसीलदार के पेशकार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पेशकार बृजेश यादव फौती दर्ज करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। आरोपी के खिलाफ पटियाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पटियाली तहसील में तैनात तहसीलदार के पेशकार बृजेश यादव ने एक व्यक्ति से उसके परिजन की मौत के बाद फौती दर्ज करने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
टीम ने मंगलवार को पीड़ित को केमिकल लगे नोट देकर तहसील भेजा। जैसे ही पेशकार बृजेश यादव ने रिश्वत के 25 हजार रुपये लिए टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई से तहसील परिसर में खलबली मच गई। तहसीलदार कोर्ट के बाहर काफी संख्या में अधिवक्ता समेत अन्य लोग एकत्रित हो गए। टीम आरोपी को पटियाली थाने ले गई और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने तहसीलदार के पेशकार को रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। -संदीप वर्मा, सीओ, पटियाली