फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Teenager dies after tractor overturns; four injured, including two women.

Kasganj News: ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, दो महिला सहित चार घायल

Sun, 11 Oct 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after tractor overturns; four injured, including two women.
फोटो52कासगंज में जिला अस्पताल पर रोती बिलखती मृतक किशोर रजत की मां नीलम।संवाद
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में चांडी चौराहे के पास रविवार दोपहर सरियों से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार किशोर की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव मुनब्बरपुर निवासी चालक इंद्रपाल ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरिया और अन्य सामान लादकर बदायूं जा रहा था। गांव के ही रजत (14) पुत्र सोनू, हिमांशु (18) पुत्र आराम सिंह, मीना (40) पत्नी कुंवर सिंह और शीला (55) पत्नी सोनपाल सिंह ट्रैक्टर पर सवार होकर कासगंज आ रहे थे।
विज्ञापन

कासगंज पहुंचने पर चांड़ी चौराहा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर रजत, हिमांशु, मीना और शीला घायल हो गए। चालक को हल्की चोंटे आई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर व आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने रजत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल हिमांशु को अलीगढ़ रेफर कर दिया। घायल मीना ने बताया कि गांव में पानी की टंकी का काम चल रहा है। निर्माण के बाद बची सरिया को ठेकेदार बदायूं अपने गांव लेकर जा रहा था।
-----------
मां बोली- मना करने बाद भी चला गया रजत
ट्रैक्टर पलटने से रजत की मौत की खबर मिलते ही पिता सोनू, मां नीलम सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मां नीलम रोते हुए जिला अस्पताल पर कर रही थीं कि मैने अपने बेटा को ट्रैक्टर जाने के लिए मना किया था। इसके बाद भी वह चला गया। पिता सोनू खेत पर बाजरा काट रहे थे। उन्होंने बताया कि चार बच्चों में रजत दूसरे नंबर का था। बड़ा बेटा मोहित (21), बेटी सलोनी (18) और संध्या (16) की है।

---------------
वर्जन :
ट्रैक्टर पलटने से हादसा हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। -आंचल चौहान, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed