फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Teenager dies after being buried under debris when a neighbor's mud wall collapses.

Kasganj News: पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबा किशोर, मौत

Wed, 22 Jul 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being buried under debris when a neighbor's mud wall collapses.
फोटो04मृतक मुकेश का फाइल फोटो।
सहावर। थाना क्षेत्र के बड़ा गांव कोटरा में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर सो रहे 15 वर्षीय किशोर पर पड़ोसी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बड़ा गांव कोटरा निवासी मुकेश (15) पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई है। बड़े भाई मनोज के अनुसार, मुकेश मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। बुधवार करीब 2:45 बजे पड़ोसी बबलू की कच्ची दीवार अचानक गिर गई और मुकेश उसके नीचे दब गया। चीख-पुकार और तेज आवाज सुनकर परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मां सोनवती का छह साल पहले निधन हो चुका है। अब सबसे छोटे बेटे की असमय मौत से पिता किशोरी लाल और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सहावर सीओ दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे का कारण पड़ोसी की दीवार गिरना है। मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed