{"_id":"695169fb8129764b6907a8c4","slug":"teen-dies-after-bike-hits-pole-in-fog-kasganj-news-c-175-1-agr1054-141446-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कोहरे में बाइक खंभे से टकराई, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कोहरे में बाइक खंभे से टकराई, किशोर की मौत
Sun, 28 Dec 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। गांव नगरिया में रविवार की सुबह कोहरे में एक बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्तों के मामूली चोटें आईं हैं। किशोर दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर खेत पर जा रहा था।
गांव नगरिया निवासी विजय (16) पुत्र तिलक सिंह रविवार की सुबह करीब 11 बजे दोस्त आकाश (12) पुत्र अनु और गौरव (13) पुत्र हेमराज के साथ बाइक पर सवार होकर खेत पर जा रहा था। इस दौरान कोहरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीमेंट के खंभे से टकरा गई।
टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद खेत पर मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित कर दिया। आकाश और गौरव काे प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर ले गए। परिजन किशोर के शव को गांव ले आए और बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दोस्त आकाश ने बताया कि विजय कक्षा 6 का छात्र था। उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।